आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P25-0051 · भाग 25

गुरु जी, जो किसी एक व्यक्ति के लिए सही है, वो दूसरे व्यक्ति के लिए गलत हो जाता है — तो सही क्या है?

कुछ नहीं — ना सही है ना गलत; इसी से पार करना है। देश, काल, स्थिति, परिस्थिति में गलत कभी सही और सही कहीं कभी गलत होने लगता है। बेईमानी गलत है, ईमानदारी सही है — बस इसी को पकड़ लो, आ जाओगे अपनी तरफ। बाकी जितना भी है, कभी गलत सही, कभी सही गलत — बदलता रहता है; ये नहीं बदलता। बेईमानी गलत है, ईमानदारी सही है — ये नहीं बदलेगा। बाकी देश, काल, स्थिति, परिस्थिति में हर बात बदल जाती है, ये नहीं बदलेगी। इसलिए सही को पकड़ लो — ईमानदारी को। बस बात खत्म।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: मोह और प्रेम गलत है या सही ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान #साधना · 2026-06-16