आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P25-0130 · भाग 25

योगी जी नमन। क्या तीर्थ जाने से पाप कटते हैं?

तीर्थ में क्या होता है? हर तरह के लोग आते हैं। तीर्थ में जाकर आप सीखते क्या हो, करते क्या हो — करने से ही कुछ इधर-उधर होता है। ऐसे जाने से पाप नहीं कट जाते। और जहां तीर्थ जा रहे हो, इसका मतलब किसी ने वहां तपस्या की, साधना की, किसी के नाम से तीर्थ स्थान बना। जब वो खुद भोगे, तो उनके यहां जाकर पापों से मुक्ति कैसे पाओगे?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 34 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट#योगी · 2026-10-28