प्रश्नोत्तर P25-0172 · भाग 25
क्या ज्यादा कपड़े रखने से पाप लग रहा है? क्या उसका कर्म भोगना पड़ेगा?
अगर ईमानदारी का है तो कोई कर्म नहीं भोगना, लेकिन समय तो बर्बाद होगा आपका — आप अपने आप में समय दे सकते। और बेईमानी का होगा तो भोगना पड़ेगा, क्योंकि आपने कितनों का कपड़ा छीना है। ईमानदारी का होगा तो कोई बात नहीं, आप हजारों रखो, लेकिन हजारों रखने में समय भी तो जाएगा — धोने में, उसको सुरक्षित रखने में। जब आपके 100 कपड़े रहे, तो आज कौन सा पहनूं, प्लानिंग करना पड़ेगा; आप सीधा जाके निकाल के नहीं पहन सकते। और जिसके दो कपड़े हैं, वो सीधा निकाल के पहन लेगा। ज्यादा है तो जरूरतमंद को दो — गरीबों को नहीं, जरूरतमंद को; जरूरी नहीं हर गरीब जरूरतमंद हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: समय बीत जाने के बाद समझ क्यों आती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-15