प्रश्नोत्तर P25-0175 · भाग 25
महाराज, आश्रम का अर्थ क्या होता है और आश्रम का उद्देश्य क्या है?
जैसे विद्यालय है — शिक्षा का केंद्र है, श्मशान में शरीर जलाया जाता है, मंदिर शांति का केंद्र है — वैसे आश्रम ज्ञान का केंद्र है। जिस विद्यालय में शिक्षा नहीं हो रही, वह विद्यालय किसी काम का नहीं है। जिस आश्रम में ज्ञान नहीं दिया जा रहा है, समाज वालों के लिए सत्मार्ग नहीं बताया जा रहा है, वो आश्रम किसी काम का नहीं है। तो ज्यादातर हमने घूम के यही देखा कि 80% से ज्यादा आश्रम होटल बन गए, होटल-रिसॉर्ट। जाओ, भंडारा खाओ, घूमो, चले आओ। और घर पे आके बोलो कि क्या बात — हलवा बड़ा बढ़िया था, पराठे तो बड़े घी के थे। मतलब आश्रम में घी के पराठे खाए गए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: समय बीत जाने के बाद समझ क्यों आती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-15