आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P25-0197 · भाग 25

अहम (मैं) कैसे खत्म होगा, गुरु जी?

जब आप किसी को भी नीचा दिखाने का भाव हटाएंगे, मान की इच्छा हटाएंगे, बढ़ाई की इच्छा हटाएंगे, योग्यता से ज्यादा पाने की इच्छा हटाएंगे — तभी अहम भाव खत्म होगा। अहम भाव को खत्म करना सबसे जरूरी है। और अहम भाव तभी आता है जब मान की इच्छा होती है। अहम भाव को अगर आपने नहीं गिराया, तो फिर वह आपका विनाश कर देता है, आपका पतन कर देता है, और आपको वहां ले जाकर खड़ा करता है कि आप अपने आप को दुखी, निराश, उदास पाते हो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 35 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-29