प्रश्नोत्तर P25-0065 · भाग 25
गुरु जी, मन विचारों में चला जाता है। इससे निकलने का प्रयास कैसे करें?
प्रयास ऐसे किया जाए कि अगर मुझे कोई विचार आता है तो विचार का कारण क्या है? मेरे कर्म। घुमा-फिरा के मेरे कर्म का ही विचार आएगा। तो देखना यह है कि मैंने ऐसा क्या किया है कि यह मुझे परेशान कर रहा है — किस स्थिति में उसको किया, मुझे क्यों करना पड़ा, उसका कारण क्या है। जब यह देख पाओगे, फिर अपने आप को छुड़ा पाओगे। जैसे कोई गांठ लगी है — खोलने के पहले आपको देखना पड़ेगा कि गांठ कैसे लगी है, कहां लगी है, तभी खोल पाओगे। वैसे ही यह बंधन है; यह तभी छूटेगा जब आप देख पाओगे। और अब जीवन में ऐसा कोई कर्म ना हो कि उसका परिणाम आपको परेशान करे — यह संकल्प ले लो। विचार तो आएंगे; विचारों को रोकने का कभी प्रयास ना करना। विचार स्वतंत्र हैं, आपके कब्जे में थोड़ी ना हैं। यह देखो कि कौन से विचार मुझे परेशान कर रहे हैं। और कम से कम घर पे एक-दो घंटा बस अपने आप में बैठो, मोबाइल स्विच ऑफ कर दो। धीरे-धीरे आप उधर से छूटोगे और अपने आप में स्थिर होने लगोगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 33 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-27