आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P25-0075 · भाग 25

गुरु जी, दूसरों के विचारों में मेरी ऊर्जा लग जाती है, टाइम वेस्ट होता है। क्या करूं?

ऊर्जा इसलिए लगती है क्योंकि आपका उस विचार से कोई मतलब है। अगर मतलब नहीं होगा तो उसमें ऊर्जा लगेगी ही नहीं। तो देख लो कि उन विचारों से हमारा क्या मतलब है — मैं उन विचारों को क्यों पकड़ता हूं, क्यों वे मुझे परेशान करते हैं? मैं छोड़ना चाहता हूं, इसका मतलब मैंने पकड़ा है, तभी तो छोड़ना चाहता हूं। अगर मैं सोच रहा हूं कि यह विचार मुझे ना आए, इसका मतलब वह विचार मैंने पकड़ा है, तभी तो आ रहा है। अब देखो आपने क्यों पकड़ा, किस स्थिति में पकड़ा, और क्या अब आपको उसकी जरूरत है? जब यह सब समझोगे ना, तो धीरे-धीरे वह छूट जाएगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 33 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-27