प्रश्नोत्तर P25-0112 · भाग 25
गुरु जी, ये सृष्टि कभी खत्म भी हो जाएगी? सत्संगों में बताते हैं कि सृष्टि बहुत बार खत्म हुई है, बहुत बार सृजन हुआ है।
आप बताओ, आपने मकान बनाया कभी? हम जो सृष्टि बना रहे हैं, वो खत्म हो जाएगी। जो हमने बनाई है वो खत्म हो जाएगी; उसकी सृष्टि का क्या होगा, वो तो वो बताएगा — उसने बनाई है, तो उससे मिलो। बताने को कुछ भी बता रहे हैं। मैं तो एक ही बात कह रहा हूं कि आपका कल्याण कैसे होगा, वो देख लो। बस, रास्ता समझ में आ गया। सीधी-सीधी बात — सृष्टि खत्म हो तो भी ठीक, नहीं खत्म हो तो भी ठीक। अगर ये होता भी है, तो उससे मेरा क्या होगा — वो इंपॉर्टेंट है। ब्रह्मांड एक हो चाहे अनंत हों, हमसे क्या मतलब?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मोह और प्रेम गलत है या सही ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान #साधना · 2026-06-16