प्रश्नोत्तर P25-0113 · भाग 25
गुरु जी, पता नहीं कौन सी योनि में जाएंगे — बस आखिर में मालिक पार कर दे, या गुरु की इतनी दया हो जाए?
गुरु दया करेगा तो सब पे नहीं करेगा, तुम पे ही करेगा? मालिक दया करेगा तो तुम पे ही करेगा? सब पे कर देगा ना। तुम्हारी मेहनत से ही हो सकता है। कर्म तुम्हें करना है, तुम्हारे से ही होगा। ना कोई गुरु करने वाला है, ना कोई मालिक करने वाला है। जो करना है तुम्हें करना है, फिर मदद करने वाला कोई ना कोई आ जाएगा। शुरुआत तो करनी पड़ेगी। तुम पे कोई मालिक दया क्यों करेगा, फिर इन पे क्यों नहीं करेगा? मालिक तो एक ही है। सीधा-सीधा — मेहनत, ईमानदारी, आगे बढ़ जाओ।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मोह और प्रेम गलत है या सही ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान #साधना · 2026-06-16