प्रश्नोत्तर P25-0138 · भाग 25
गुरु जी, मुझ पर कोई जिम्मेदारी नहीं है। क्या मुझे सन्यास लेना चाहिए, या विवाह करते हुए आत्मज्ञान के रास्ते पर चलना चाहिए?
अपनी जरूरत देखो। विवाह के साथ भी कर सकते हो, विवाह नहीं करके भी कर सकते हो — आपके ऊपर है। शरीर की जरूरत देख लो। ऐसा ना हो कि अभी विवाह की अवस्था है तो ना करो, और बाद में पछतावा हो कि यार कर लिया होता तो अच्छा था, इधर तो कुछ नहीं मिला। ऐसे बहुत लोग रोते हैं। विवाह बहुत सोच-समझकर लेने वाला फैसला है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: साधना में आसन की शुद्धता का क्या महत्व है ? #yogijikasatsang #प्रत्यक्षज्ञान #साधना #आध्यात्म · 2026-09-08