आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P25-0164 · भाग 25

गुरु जी, क्या मेकअप का आत्मज्ञान से डायरेक्ट कनेक्शन है?

पूरी तरह। मेकअप उतरा मतलब आपका बनाया हुआ अस्तित्व गया — त्याग हो गया, खत्म। मेकअप मतलब सिर्फ चेहरे पर नहीं — बोलचाल, कपड़ा, भाषा, उठना-बैठना, चाल-चलन, झूठी बड़ाई, झूठी वाहवाही — आपकी जिंदगी में पूरा मेकअप है; दिखाना कुछ और चाह रहे हैं, हैं कुछ और। लोगों के लिए सज-संवर के जिंदगी नरक कर दी है — लोगों के लिए पहनना, टाइम भी जाता है, जिंदगी चली जाती है। घर आते ही आप सबसे पहले मेकअप उतारते हो, कपड़े बदलते हो — फिर आईने के सामने खड़े हो जाइए, वही आप हो, मस्त। मेकअप उतार दीजिए, मास्क उतार दीजिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: समय बीत जाने के बाद समझ क्यों आती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-15