प्रश्नोत्तर P25-0165 · भाग 25
गुरु जी, कभी-कभी मैं खुद के लिए अच्छा दिखना चाहती हूं, कपड़ों से कॉन्फिडेंस भी आता है। और ऑफिस में किसी पोस्ट पर मीटिंग अटेंड करनी हो तो वैसा ड्रेस पहनना पड़ता है — तो क्या करें?
आप वहां अपने पद का उपयोग कर रही हैं — जिस पद पे आप हैं उसके लिए वो कपड़े डालने पड़ रहे हैं, क्योंकि जब आपका आवरण मजबूत होगा तो लोग आपको समझेंगे; वो काम में चलेगा। काम नहीं है तो फिर नॉर्मल रहो। जिस पद पे है वो कपड़ा तो पहनना ही पड़ेगा, कपड़े का भी अपना प्रभाव है — बात यह है कि आप कपड़ा किस लिए पहनते हो, उसके पीछे मतलब क्या है। आवरण बड़े काम का है, लेकिन आवरण का सहारा आपने अपने मान को बढ़ाने के लिए, किसी को गिराने के लिए ले लिया — गड़बड़ ये हो गया। काम के लिए, ना कम ना ज्यादा — वो ठीक है। किसी को आकर्षित मत करो, अपना काम करो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: समय बीत जाने के बाद समझ क्यों आती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-15