आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P25-0178 · भाग 25

बाबा, कोई चमत्कार है तो बताओ।

आपका होना ही चमत्कार है। हर रोज, हर सुबह, हर क्षण कितने लोग निकल जाते हैं — तुम अभी भी हो। तुम्हें जिंदगी ने मौका दिया है, आत्मिक कल्याण कर लो। ये चमत्कार नहीं लगता आपको? यहां जितने लोग बैठे हैं, आपके साथ के कितने लोग निकल गए और आप अभी भी मौजूद हैं। ये चमत्कार नहीं है? चमत्कार — जिंदगी ने आपको अभी भी मौका दिया है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: समय बीत जाने के बाद समझ क्यों आती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-15