आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P25-0179 · भाग 25

अगर बढ़ा-चढ़ाकर काम दिखाकर प्रमोशन हो जाए, जो कि बेईमानी हुई, मगर प्रमोशन के बाद ईमानदारी से काम किया जाए, तो क्या वो ठीक है?

ईमानदारी से ही शुरुआत करो ना। बेईमानी क्यों कर रहे हो? कहीं झूठ बोलना पड़ रहा है, आपकी योग्यता ज्यादा दिखानी पड़ रही है, बायोडाटा गलत बना रहे हो, मार्केट का एक्सपीरियंस गलत दे रहे हो — तब तो ये कमाई पूरी बेईमानी हो जाएगी, सारी जिंदगी के लिए। आप गलत मत दीजिए, जैसे आप हैं वही बता के उस पद पे जाइए। अगर आपने शुरुआत ही गलत किया है, तो आप फिर कितनी भी ईमानदारी करें, आपकी ईमानदारी का क्या मतलब? बेसिक गलत — आपने पद पाने में ही छल किया।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: समय बीत जाने के बाद समझ क्यों आती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-15