प्रश्नोत्तर P26-0020 · भाग 26
गुरुदेव, प्रश्न यह खड़ा हो जाता है कि जहां यात्रा खत्म होती है वहीं से शुरू होगी। तो इस भाव में पूर्ण विश्वास कैसे जागे? आप कैसे सिद्ध कर सकते हैं कि हमारी यात्रा वहीं शुरू होगी?
देखो, कुछ बातें हैं महसूस करने की, समझने की। इसमें सिद्ध कैसे करेंगे? अगर आप समझ गए तो ठीक है, नहीं सिद्ध हो रहा है तो छोड़ दो। मुझे जहां तक आपको बताना था मैंने बता दिया। यह समझ का मार्ग है। कोई कहे कि मुझे भूख है, तो कैसे सिद्ध करेगा कि भूख है या नहीं? क्योंकि जिसको भूख नहीं है वह भी भोजन को ग्रहण कर सकता है। तो हर बात सिद्ध नहीं की जाती। कुछ बातें हमें अपने विवेक से, अपनी समझ से, अपने बुद्धि लेवल से समझनी होती हैं और उस पर मुझे यात्रा करनी पड़ेगी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 35 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-29