आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P26-0028 · भाग 26

गुरु जी, जब साधक सत्संग में बैठते हैं तो अपने शरीर पर कैसे नियंत्रण रखें? सत्संग चलते समय शरीर में हलचल होती है — कहीं पैर दुखता है, कहीं खुजलाहट होती है — जिससे बाजू वाले भी डिस्टर्ब होते हैं।

जब ऐसा हो तो आप देखिए उस समय जरूरत है या नहीं। जरूरत है तो करिए, नहीं जरूरत है तो छोड़ दीजिए। और जब आप कुछ करने जा रहे हो, कहीं जा रहे हो, तो एक बार पूरी तरह फ्रेश हो लो, अपने आप को उस लायक तैयार कर लो। ऐसा इसलिए होता है कि आप लापरवाह हो, और कुछ भी नहीं। अगर आप अपने पे अनुशासन करो तो आप बिगड़ोगे ही नहीं, अपने आप को सुधार लोगे। या तो खुद अनुशासन करिए, या किसी ऐसे समझदार व्यक्ति के पास रहिए जो आप पर अनुशासन कर पाए। लेकिन ऐसे व्यक्ति के पास मत रहना जो अनुशासन के बहाने आपका शोषण कर ले।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: सत्संग में बैठते समय अपने शरीर को कैसे नियंत्रित करें ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-14