प्रश्नोत्तर P26-0035 · भाग 26
गुरु जी, मुझे खुशी हुई कि आपको परमात्मा प्राप्ति हुई। क्या आपने इसके लिए जी-जान लगा दिया था?
नहीं। मैं आपको इस बात को क्लियर कर दूं कि मुझे अभी परमात्मा प्राप्ति नहीं है। मैं आत्मज्ञान की स्थिति में हूं, और आत्मज्ञान के बाद 2020 से मेरी यात्रा उस परमात्मा के लिए चल रही है, और मैं उसके बहुत करीब हूं — इतना मैं महसूस कर पाता हूं। जब मुझे ज्ञान होने वाला था तब भी मैं महसूस कर रहा था कि मैं ज्ञान के बहुत करीब हूं, और अब मैं महसूस कर पाता हूं कि मैं उस परमात्मा के बहुत करीब हूं। तो मुझे आत्मज्ञान हुआ है और मेरी यात्रा ब्रह्म ज्ञान की चल रही है, और वह कभी भी हो सकती है, किसी क्षण भी हो सकती है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 35 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-29