प्रश्नोत्तर P26-0047 · भाग 26
गुरु जी, क्या मोक्ष के बाद जीव वापस जन्म-मरण में आएगा? कभी तो हम उसके पास थे, तभी तो आए।
वो आपके ऊपर है — आना, न आना। कोई भी व्यक्ति जन्मा, उसने अपराध किया, जेल गया, वह बाहर आया — तो क्या फिर वह अपराध करके जेल नहीं जा सकता? अगर नहीं आ सकता तो इसका मतलब पहली बार भी नहीं आता। तो आपके ऊपर है कि बाहर आने के बाद आपको जेल अच्छा लगा कि बाहर। आज अगर हम पूर्णता प्राप्त करना चाहते हैं तो इसका मतलब कभी ना कभी तो हम पूर्णता में थे — थे, तभी प्राप्त करना चाहते हैं। तो फिर हम छोड़ भी सकते हैं। यह आपके ऊपर है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 35 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-29