प्रश्नोत्तर P26-0100 · भाग 26
गुरु जी, मक्कारी का मतलब क्या होता है?
मक्कारी का मतलब होता है कि आप पर किसी ने विश्वास किया और आपने उसे समय-समय पर धोखा दिया, उसके विरोध में ही खड़े हो गए। पहले आपने उसे आश्वासन दिया कि मैं तुम्हारे साथ हूं, और फिर आप उसके ही विरोधी के साथ खड़े हो गए — यह मक्कारी है। बहुत सोच-समझ के जीवन जीना है, सोच-समझ के काम करना है। बहुत समझदारी की यात्रा है अध्यात्म। समझ के जीना ही साधना है; अलग से साधना नहीं करनी है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अपनों की कुटिया में रहने के नियम साधक के लिए सबसे जरूरी बात क्या है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-12-31