आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P26-0113 · भाग 26

गुरु जी, यदि अध्यात्म और परिवार में से किसी एक को चुनना हो, तो कैसे चुनें?

वो आपके ऊपर है, आप देख लो। सर्वप्रथम आत्मिक कल्याण। और परिवार को छोड़ने की जरूरत नहीं है। छोड़नी है अपनी बेईमानी, अपनी चापलूसी, अपनी चालाकी — छल, कपट, चोरी, बेईमानी, चापलूसी, मक्कारी, धूर्तता, पाखंड — इतना छोड़ना है, परिवार नहीं छोड़ना। कुछ छोड़ के नहीं होगा अगर आपने यह नहीं छोड़ा। बेईमानी छोड़नी है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अपनों की कुटिया में रहने के नियम साधक के लिए सबसे जरूरी बात क्या है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-12-31