प्रश्नोत्तर P26-0124 · भाग 26
गुरु जी, मन और बुद्धि के बीच क्या अंतर है? अहंकार और बुद्धि में क्या अंतर है?
बुद्धि इस शरीर में है — जानकारी का आदान-प्रदान करती है। और मन शरीर के लिए काम करता है; वो है भी, नहीं भी है — वो "चाहिए" में आता है। बुद्धि शरीर के लिए काम करती है, पांच इंद्रियों के द्वारा जानकारी का आदान-प्रदान करती है। और अहंकार — जब आप कुछ बनना चाहते हो, किसी को नीचा दिखाना चाहते हो, तो अहम भाव पैदा होता है। अहम भाव के बाद जब किसी घमंड की वजह से प्रतिक्रिया देते हो, तो वहां अहंकार प्रकट हो जाता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: सत्संग में बैठते समय अपने शरीर को कैसे नियंत्रित करें ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-14