प्रश्नोत्तर P26-0126 · भाग 26
गुरु जी, महापुरुष लोग वट वृक्ष के नीचे ही ध्यान मग्न क्यों होते हैं, क्या वहां सरलता से हो जाते हैं?
ऐसा कुछ नहीं है। वृक्ष मिल गया है — ऐसी कोई प्लानिंग नहीं थी कि कुटिया बड़ के बगल में बनेगी। मैं बचपन से सुनता था कि बड़ के पेड़ को देव वृक्ष माना जाता है, लेकिन प्रत्यक्ष नहीं था। जब मई-जून की गर्मी में मैं यहां इसके नीचे सोता था, तो दोपहर को मैंने देखा कि सब लोग अपने घरों में कूलर-एसी के सामने छिप के बैठे हैं, और हजारों-लाखों जीव इस पेड़ पे चहक रहे हैं, भोजन कर रहे हैं, खुश हैं। वृक्ष होने के बाद भी लाखों जीवों को भोजन करा रहा है — इसलिए इसे देव वृक्ष कहा जाता है। इस संसार में अगर कुछ कहा गया है तो उसके पीछे कोई रहस्य है; वहां जाओगे, रहोगे, तब वह रहस्य समझ में आएगा — बस देख के नहीं। बचपन से माथा टेकता था, प्रणाम करता था, लेकिन वो थोपा हुआ था, प्रत्यक्ष नहीं था; यह बात मुझे 40 साल में समझ में आई। कहने का मतलब है — किसी को समझना है तो उसके साथ रहो, उसके साथ जियो; तब समझ में आएगा कि वो कैसा है, तब आप उससे कुछ सीख पाएंगे। आए और गए, तो आपने कुछ नहीं सीखा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: सत्संग में बैठते समय अपने शरीर को कैसे नियंत्रित करें ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-14