आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P26-0132 · भाग 26

गुरु जी, क्या गाय की पूंछ पकड़ के बैतरणी पार होगी? क्या गाय दान से मोक्ष होता है?

बस यही पकड़ के कोई नदी पार करो पहले — प्रत्यक्ष में एक बार गाय की पूंछ पकड़ के देख लो, लात मारेगी तो दवाखाना जाओगे। इन सब भ्रांतियों से मुक्त हो, कर्म करो — कर्म आपको ले जाएगा। जिंदगी भर पाप किए और अब गाय दान कर दो, गाय तुम्हें उतारेगी? ये तो बेईमानी वाला सौदा हो गया। कर्म मूल है; ईमानदारी-सत्कर्म से जीवन जियो, आपका कर्म आपको ले जाएगा। गौ माता है, माता बोलते हो, सम्मान करो — लेकिन बैतरणी तो ऐसी नदी बताई है जिसमें आग निकलती रहती है; अगर उसे मां मानते हो तो इतनी बुरी जगह गाय को क्यों ले जा रहे हो? आप तो अपने कर्म से जा रहे हो, गाय ने क्या बिगाड़ा है आपका? और जब गाय पार करा देगी, तो फिर क्यों बोलते हो कि मोक्ष के लिए प्रयास करो, आत्मज्ञान को उपलब्ध हो? ये दोहरी बात है — शॉर्टकट की, सेटिंग की आदत पड़ गई है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: सत्संग में बैठते समय अपने शरीर को कैसे नियंत्रित करें ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-14