प्रश्नोत्तर P26-0192 · भाग 26
गुरु जी, मन का आत्मा से क्या संबंध है?
मन का संबंध शरीर से है। जैसे एरो (कर्सर) का संबंध कंप्यूटर और मोबाइल से है, सिम कार्ड से नहीं — सिम कार्ड निकाल दो तो भी दबाओ तो एरो आ जाता है। ऐसे ही आत्मा का मन से कोई मतलब नहीं; मन शरीर की आवश्यकता के लिए है, शरीर का सिस्टम है। मन ही एक है जो हर जगह जाता है — जैसे बिना एरो के मोबाइल में कोई फाइल नहीं खुलेगी; दसों इंद्रियों से, कर्मेंद्रियों और ज्ञानेंद्रियों दोनों से, मन का पूरा कनेक्शन है, क्योंकि वह शरीर से ही पूरा काम करता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: विचार कहां से आते हैं क्या हम विचारों को कंट्रोल कर सकते हैं #योगीजी_का_सत्संग #विचार #कंट्रोल · 2024-09-05