प्रश्नोत्तर P25-0141 · भाग 25
गुरु जी, क्या इसका जिम्मेदार वह व्यक्ति खुद है, या समाज — परिवार, गांव, सोसाइटी — का भी इसमें हाथ है?
मूल जिम्मेदार वो है। समाज में दो तरह के लोग हैं — आप बेईमानी-दुष्कर्म में जाएंगे तब भी आपकी सहायता करेंगे, उनका काम यही है; आप ईमानदारी-सत्कर्म में जाएंगे तब भी आपकी सहायता करेंगे। दो तरह के लोग समाज में हैं — हम-आप किस तरफ जाते हो, देख लो। जैसे घर में लड़का नहीं कमा रहा, मां-बाप प्रेशर करते हैं, बार-बार टॉर्चर करते हैं तो वो उल्टा-सीधा कर लेता है — सीधे से भी तो कमाया जा सकता था। ज्यादा टॉर्चर कर रहे हैं तो उस परिवार को छोड़ दो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: समय बीत जाने के बाद समझ क्यों आती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-15