प्रश्नोत्तर P25-0142 · भाग 25
गुरु जी, कोई आदमी 60-70 साल के बाद समझे और समर्पण कर दे, जितना पद से कमाया वो सत्कर्म में लगा दे और बोलचाल में ईमानदार रहे — क्या वो इसी जन्म में मुक्त हो सकता है?
अगर सब कर दे, पूरा का पूरा लगा दे — ऐसा नहीं कि बेटे को चाबी दे दी, सारा लूट का माल वहां, और आकर बोला कि मैं अब समर्पण करता हूं; माल कहां है? 100% जितना भी माल है दे दे, तो किसी जन्म में मुक्त भी हो सकता है। पूरी तरह तो नहीं बोला जा सकता, लेकिन कुछ तो कम होगा ही — कम होगा, खत्म नहीं होगा। फिर अगला जन्म होगा तो चक्कर चालू हो जाएगा, लेकिन कुछ तो कम रहेगा, तो समझ तो रहेगी। अगला जन्म चौरासी में कहीं भी हो सकता है; अभी से सरेंडर कर दे तो जहां से भी अगला जन्म मिलेगा, वहां से सही करेगा — इतना तो हो ही जाएगा। लेकिन आप लोग तो जवान हो, आप लोग तो कर दो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: समय बीत जाने के बाद समझ क्यों आती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-15