प्रश्नोत्तर P26-0050 · भाग 26
गुरु जी, पैसे उतने नहीं हैं — तो आश्रम में खाकर रहने से कर्ज तो नहीं चढ़ेगा? इसलिए मैं चाहता हूं कि हर एक काम मुझे ही दें, दिन भर काम करवाएं, रात को आत्मचिंतन करूंगा।
देखो एक बात बताएं — गुरु और मां-बाप के यहां खाने में कोई कर्ज नहीं होता है। और जिस लिए हमने अपनों की कुटिया का निर्माण किया है, अगर आप वह कार्य कर दें तो कोई कर्ज ही नहीं है। आप साधना करके उस परम स्थिति को उपलब्ध हो जाएं, तो कर्ज थोड़ी ना। हम तो इसी के लिए मेहनत कर रहे हैं कि आप आएं और आप उपलब्ध हो जाएं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 35 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-29