आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P26-0051 · भाग 26

गुरु जी, अपने आप में सतत कैसे बना रहूं? जरूरत के कार्य में मैं कभी-कभी लिप्त हो जाता हूं, बेमतलब की बातें करने की बेईमानी हो जाती है। कृपया मार्गदर्शन करें।

देखो, इसे आपको समझना है कि मुझे कुछ भी हो जाए, कोई भी स्थिति-परिस्थिति हो जाए, मुझे बेईमानी नहीं करनी है तो नहीं करनी है। इतना आपको संकल्प लेना पड़ेगा कि देश, काल, स्थिति, परिस्थिति में कुछ भी हो जाए — चाहे शब्दों की बेईमानी हो, चाहे कुछ भी हो — मुझे नहीं करनी है तो नहीं करनी है। इसका हमें विशेष ध्यान रखना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 36 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-29