प्रश्नोत्तर P26-0053 · भाग 26
गुरु जी, आपने कहा कि कम भोजन करोगे तो आत्मचिंतन ज्यादा होगा — मुझे समझ में नहीं आया। कृपया मार्गदर्शन करें।
अगर आप कुछ चिंतन करना चाहते हो, तो अगर कम भोजन रहेगा तो चिंतन बहुत तेजी से होगा; आप उस कार्य में बहुत तेजी से लग जाओगे। अब देखना यह है कि आपका कार्य किस तरीके का है — शारीरिक मेहनत का है कि मानसिक। अगर शारीरिक मेहनत का है तब तो आपको ज्यादा भोजन लेना पड़ेगा, जरूरत के हिसाब से। और अगर आपका मानसिक चिंतन है, मानसिक कार्य है, तब आप कम भोजन लेंगे तो मानसिक चिंतन अच्छा कर सकते हैं, उस पर विचार-विमर्श अच्छा कर सकते हैं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 36 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-29