आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P26-0052 · भाग 26

गुरु जी, विरक्ति और वैराग्य से ही आत्मिक ज्ञान संभव है — तो प्रयास किस दिशा में करें?

प्रयास उस दिशा में जो आपको चाहिए। देखो आपको क्या चाहिए, उस दिशा में प्रयास करना पड़ेगा। अब आपको यह देखना है कि मुझे जाना कहां है? मुझे जीवन में क्या चाहिए? मैं किसके लिए निकला हूं? मेरे जन्म का उद्देश्य क्या है? मैं क्या चाहता हूं? यह आपको तय करना पड़ेगा, और तय करने के बाद आपको पूरी तरह उस पर काम करना पड़ेगा। सब कुछ संभव होगा, और आपको उसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत ही आपको आगे ले जाएगी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 36 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-29