प्रश्नोत्तर P26-0077 · भाग 26
गुरु जी, एक क्रॉस क्वेश्चन है — कोई पूजा करता है गाड़ी-बंगला मिलने के लिए, उसका क्या परिणाम होगा?
परिणाम पतन होगा, और क्या होगा। गाड़ी आ जाएगी तो पेट्रोल भी चाहिए, रोज पेट्रोल के लिए प्रार्थना करता रहेगा। और गाड़ी तो मेहनत से आएगी, पैसे से आएगी, पूजा से थोड़ी आएगी। एक आदमी दिन भर प्रार्थना-पूजा करे और कहे भोजन बन जाए — ऐसी कृपा लेकर क्या करेंगे, जब कृपा वाला ही हमसे दूर हो जाएगा? जिंदगी में अगर कुछ हो तो कृपा वाला होना चाहिए — कृपा चाहे हो या ना हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। और कृपा नहीं लोगे तो कृपा वाले को आना पड़ेगा, कोई रास्ता नहीं। जब आप सब कुछ इस सृष्टि का आंतरिक भाव से पूरी तरह अस्वीकार कर दोगे, तब उसे ही आना पड़ेगा; जब तक संसाधन स्वीकार करते रहोगे, तब तक नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अपनों की कुटिया में रहने के नियम साधक के लिए सबसे जरूरी बात क्या है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-12-31