प्रश्नोत्तर P26-0076 · भाग 26
गुरु जी, क्या इसका मतलब कुछ गलत हो जाने पर कोसना भी गलत है?
एकदम — और ज्यादा गलती है। जब रजिस्टर में से कुछ कट रहा था, उस समय कोस के आपने एक और लिखवा दिया। भोग आपका खत्म हो रहा था, लेकिन आपने एक और पैदा कर दिया। जैसे आप जेल में बंद हो गए भोगने के लिए, और आपने सेटिंग से गेट तुड़वा दिया — एक धारा तो लगी थी, एक धारा तोड़ने की और लग गई। सेटिंग तो पकड़ी जाएगी; सेटिंग करने वाले भी नहीं बचेंगे। जज भी फैसला संविधान से सुनाता है; अगर उसका बेटा भी आ जाए और धारा सिद्ध हो जाए तो उसे अपने बेटे को भी सजा सुनानी पड़ेगी। मतलब किसी न किसी तरीके से आपको भोगना ही पड़ेगा। कोई बच नहीं सकता।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अपनों की कुटिया में रहने के नियम साधक के लिए सबसे जरूरी बात क्या है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-12-31