आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P26-0188 · भाग 26

गुरुदेव, संसार में ईमानदारी और सच्चाई से चलने वाले असफल होकर सबसे पीछे रह जाते हैं, जबकि झूठ बोलने वालों को सब कुछ मिल जाता है — ऐसा क्यों?

तो देख लो — आपको सब कुछ चाहिए तो झूठ बोलो, और आपको कुछ नहीं चाहिए तो सच्चाई में जियो। निर्णय आपके हाथ में है। मुझे तो ऐसा लगता है कि सबसे अच्छा जीवन ईमानदारी का है। जमीन से उठकर डाइनिंग टेबल तक पहुंचने के लिए इतने लोगों का शोषण करने की क्या जरूरत है? आराम से जियो। और ऐसा नहीं है कि हर करोड़पति बेईमान ही है — ईमानदारी से भी लोग करोड़पति हैं; बहुत ऐसे उद्योगपति हैं जिन्होंने ईमानदारी से जीवन जिया है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: विचार कहां से आते हैं क्या हम विचारों को कंट्रोल कर सकते हैं #योगीजी_का_सत्संग #विचार #कंट्रोल · 2024-09-05