प्रश्नोत्तर P27-0129 · भाग 27
गुरु जी, प्रकृति में कैसे जाएं?
बस यही तरीका तो बता रहा हूं। ये देखिए जीवों को — अभी हमने दाना डाला, पका हुआ भोजन, चावल डाला। बस इन्हें खिलाते हुए इन्हें देखिए; क्योंकि जब जीवंत को खिलाओगे और उन्हें देखोगे, तो आप जीवंत हो पाओगे। आप जी तो रहे हो, लेकिन मुर्दे की तरह जी रहे हो; मानव होने के बाद भी पशुओं की तरह जी रहे हो — पहले अपने अच्छा खाते हो, बाद में बचा हुआ दूसरे को देते हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: समाज को मेरा एक संदेश है पंछियों को भोजन चारा दाना खिलाए / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-09-03