प्रश्नोत्तर P26-0057 · भाग 26
गुरु जी, आपने पहले बोला था कि (साधना के लिए निकलने से पहले) घर से परमिशन चाहिए होती है — उसका क्या मतलब है?
परमिशन का मतलब यह होता है कि हम बताकर आएं कि भैया, हम जा रहे हैं अपने आत्मिक कल्याण के लिए। वो परमिशन दें या ना दें। अगर मेरा कर्तव्य पूरा हो गया, मेरी जिम्मेदारी पूरी हो गई और मुझे आत्मिक कल्याण करना है, तो मैं सामने वाले को बोल दूं — बोलना ही बताना है। ऐसा नहीं कि वह परमिशन दे तब निकलेंगे, नहीं दे तो वहीं रुके रहेंगे। मेरी जिंदगी है, मेरा जीवन है; मेरी जिम्मेदारी, मेरा कर्तव्य अगर पूरा हो गया है तो मैं बोलकर निकलूं, जाने से पहले बोल दूं। बातचीत कर लेना बहुत जरूरी होता है — जिसके साथ हम रहते हैं, उसको बताना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि मेरी वजह से कोई परेशान हो, इसका कोई मतलब नहीं है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 36 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-29