प्रश्नोत्तर P26-0096 · भाग 26
गुरु जी, आजकल लोग ईमानदार को दबाते हैं और संसार साथ नहीं देता, क्या करें?
मुझे तो नहीं लगता कि ईमानदार को लोग दबाते हैं। ईमानदार को दबा भी नहीं सकते। आप कहीं ना कहीं से कमजोर हो और कहीं ना कहीं से गलती हो रही है, इसलिए दबाया जा रहा है। आप बाइक चला रहे थे, ईमानदार थे, लेकिन हेलमेट नहीं लगाया था — तो फाइन तो भरना पड़ेगा ना; आप कहोगे मेरे साथ गलत किया जा रहा है, पर वहां बेईमानी तो आपसे हो गई। फोर-व्हीलर की लाइट फूटी है, हॉर्न नहीं है, पेपर में गड़बड़ी है — अब आपकी ईमानदारी गाड़ी बताएगी। आप पूरी तरह नियम का पालन तो करिए, आपको कोई नहीं दबाएगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अपनों की कुटिया में रहने के नियम साधक के लिए सबसे जरूरी बात क्या है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-12-31