आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P26-0097 · भाग 26

गुरु जी, आत्मज्ञान के लिए कौन सा ग्रंथ पढ़ना चाहिए?

कोई भी पढ़ सकते हो, आपके ऊपर है। आज तक इतिहास में जितने भी ग्रंथ लिखे गए और महापुरुषों ने जो वाणी बोली, वह आत्मज्ञान के लिए नहीं बोली — आपको सुधारने के लिए बोली है। आप बिगड़े हो और आपको सुधारने के लिए बोला गया, और कुछ नहीं। अपनी समझ को विकसित करने के लिए किसी ना किसी का सहारा लेना पड़ेगा। एक बालक सोचे कि किताब लेकर बैठूंगा और पढ़ लूंगा — जिंदगी भर किसी का सहारा ना ले तो पढ़ पाएगा? पढ़ने का तरीका कोई और सिखाएगा, फिर वह कई किताबें पढ़ सकता है। इसलिए तो लोगों ने कहा जीवंत गुरु खोजो — रास्ता बताने के लिए इस पृथ्वी पर आपको जीवंत आदमी ही चाहिए; इसी से थ्योरेटिकल खत्म होता है। और मिलेगा तब, जब आप पूछोगे। प्यास लगी है तो चिल्लाओ मैं प्यासा हूं, तो कई लोग दौड़ेंगे; आप बोल ही नहीं रहे तो कौन पिलाएगा? चिल्लाना पड़ेगा — मैं प्यासा हूं, मैं जिज्ञासु हूं — तब आपको गुरु मिलेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अपनों की कुटिया में रहने के नियम साधक के लिए सबसे जरूरी बात क्या है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2024-12-31