आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P26-0151 · भाग 26

गुरु जी, हमारे यहां एक आदमी चने बेचता था और आज करोड़ों-अरबों की संपदा है, कोई विशेष योग्यता नहीं थी — फिर ऐसा कैसे हो सकता है?

चना बनाने की उसकी क्वालिटी होगी, चना बिकता होगा, लाइन लगती होगी। उसका पूरा इतिहास निकालो, समझ में आ जाएगा। योग्यता आप बस बाहरी शिक्षा से मत नापिए — एक हॉस्पिटल चलाने वाला एक-दो क्लास पढ़ा हो सकता है, लेकिन उसके यहां डॉक्टर-इंजीनियर काम कर रहे हैं। उसका अनुभव, उसकी मेहनत, उसकी लगन होगी, बनाने का तरीका अलग होगा। हो सकता है उसने 1 लाख की प्रॉपर्टी खरीदी और बगल में एयरपोर्ट आ गया, करोड़ की हो गई — लेकिन जिन्होंने वहां लिया था सबका बदला; आपने लिया होता तो आपका भी बदलता। इसमें मेन कर्म है — मैंने कर्म को ही समझा है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: सत्संग में बैठते समय अपने शरीर को कैसे नियंत्रित करें ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-14