आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P27-0176 · भाग 27

गुरु जी, तपश्चर्या में कैसे वृद्धि करें, उसे बेहतर कैसे करें?

अपने आप को सुधारें — जितनी भी बुरी आदतें हैं, वो छोड़ दें। क्योंकि तपस्या भी किसलिए करनी है? अपनी बुराइयों को छोड़ने के लिए। अगर बुराई नहीं छोड़नी है तो तपस्या की भी जरूरत नहीं है। अपने आप को सुधारना है, तब तपस्या की जरूरत है; और आप सुधरे हुए हो तो तपस्या की भी जरूरत नहीं है। भोजन की जरूरत उसको है जिसे भूख है — भूख ही नहीं तो भोजन लेके क्या करोगे?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: जीवन में आध्यात्म की जरूरत क्यों पड़ती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-30