प्रश्नोत्तर P27-0189 · भाग 27
बाबा, हम सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं — क्या आध्यात्मिक उन्नति हो सकती है?
चल कर देखें — होती है तो आगे बढ़ो, नहीं तो पीछे हट जाओ। ईमानदारी पर चलिए, ईमानदारी सत्य तक लेके जाएगी। सत्य मार्ग नहीं होता — यह ध्यान से समझना। सत्य तक पहुंचने के लिए मार्ग है ईमानदारी। खोजी स्वयं सत्य है, क्योंकि सब कुछ बदल रहा है, वह नहीं; वह हर स्थिति में मौजूद है। वह कहता है — मेरे पास जानकारी कम थी, अब ज्यादा है; तो जानकारी कम में भी वह था और ज्यादा में भी वह है। जो हर स्थिति-परिस्थिति में बना रहता है, वह सत्य है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: जीवन में आध्यात्म की जरूरत क्यों पड़ती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-30