प्रश्नोत्तर P27-0199 · भाग 27
गुरु जी, आनंद सदा कैसे बना रहे? हमें हर समय किस स्थिति में रहना चाहिए?
बस "कुछ नहीं चाहिए" में आ जाओ — बचेगा आनंद। अपने स्व में, "कुछ नहीं चाहिए" में रहो। अगर कोई स्थिति बनाओगे तो फिर एक नई स्थिति में भटक जाओगे — अभी भी तो स्थिति में ही भटके हो। फिर आप जियो, देखो, जिंदगी है; एक बार आकर तो देखो, फिर वापस भी नहीं जाना चाहोगे, क्योंकि आप थक चुके हो। ऐसे ही वहां से अपने आप को निकालिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: जीवन में आध्यात्म की जरूरत क्यों पड़ती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-30