प्रश्नोत्तर P28-0112 · भाग 28
महाराज जी, मैं जब घर वालों से कहता हूं कि शादी नहीं करूंगा, तो वे कहते हैं बुढ़ापे में कौन होगा तुम्हारा — ऐसे लोगों को क्या उत्तर दूं?
देखिए, बहुत लोग शादी किए, उनके बच्चे नहीं हुए, तो उनका बुढ़ापे में कौन हुआ? आपको देखना है कि बुढ़ापे में आपको कोई चाहिए क्या। अगर चाहिए तो शादी कर लो, और कोई नहीं चाहिए, अकेले जी सकते हो, तो शादी मत करो। क्या बुढ़ापे के लिए शादी की जाती है? जरूरी है कि हम बुढ़ापे तक रहें ही — पता नहीं कब शरीर छूट जाए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31