प्रश्नोत्तर P28-0127 · भाग 28
गुरु जी, एक दिन की साधना कैसे करें, कैसे रहना है, बताइए।
उस दिन कोई काम मत करिए, सारी व्यवस्थाओं को छोड़ दीजिए — मोबाइल वगैरह सब। लोगों से बोल दीजिए कोई बातचीत नहीं, किसी से व्यवहारिक बात नहीं करनी। पानी पीकर रहिए, या हल्का आहार ले लीजिए। दिन भर बैठ के चिंतन-मनन करिए — सोके नहीं, लेट के नहीं। अपने आप को धोखा ना देना कि दिन भर लेटे रहे और बोले मैं चिंतन कर रहा हूं; लेट के चिंतन नहीं होगा, आराम होगा। आठ घंटे से ज्यादा नहीं लेटना है, और पूरी तरह अपने आप में रहना है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31