आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P28-0151 · भाग 28

गुरु जी, शून्य में एक रेखा होती है — वह क्या हो सकती है?

वही तो बता रहा हूं — आप शून्य कितना भी छोटा करो, अंदर कुछ है, तो कुछ है ना। उसने बाहर से अपने आप को कम कर लिया, लेकिन अभी भी तो कुछ है। शून्य के पीछे आपको जाना है — शून्य के पीछे जाओगे तो "कुछ नहीं" में आओगे, और "कुछ नहीं" के भी पीछे जाना है। इसे बहुत गहराई से समझिए: बहुत लोग "कुछ चाहिए" में, अपने तरीके से, जी रहे हैं। फिर समझ बढ़ती है तो "कुछ-कुछ चाहिए" में आते हैं — जितना अपने को चाहिए उतने में ईमानदारी से जीते हैं। फिर "कुछ नहीं चाहिए" में आते हैं, और इसके बाद "कुछ नहीं चाहिए" से भी पीछे आते हैं। अब देखिए आप कहां खड़े हो, अपने आप से पूछिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31