प्रश्नोत्तर P28-0158 · भाग 28
गुरु जी, कुंडलिनी के बारे में कोई क्यों नहीं बताता, जब वह सक्रिय होती है?
अब देखो, जिसने काम किया है वो बताएगा। अगर आपको कुंडलिनी का कहीं नाम मिला तो जरूर किसी ने बताया होगा, नहीं तो नाम भी कहां से आता। और मैं जिस तरीके से पहुंचा हुआ हूं, उसी तरीके से आपको बताऊंगा — मुझे आपको और लोगों की बातों में नहीं उलझाना है। मैंने जैसे समझा है, वैसे मैं आपको सही मार्ग बताऊंगा कि किस तरीके से आत्मज्ञान तक पहुंचा जा सकता है। अगर यह मार्ग समझ में आए तो अपना लो; अगर आपको कुंडलिनी वाला मार्ग समझ में आए तो वह अपना लो — जैसी आपकी मर्जी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31