प्रश्नोत्तर P28-0160 · भाग 28
गुरु जी, अगर हम एक टाइम भी भोजन ना करें तो चक्कर आने लगते हैं और कमजोरी होने लगती है।
हां, तो साधना करनी है तो करना पड़ेगा। यहां तो कई लोग चार दिन निर्जला व्रत रहे, पांचवें दिन पानी पिया। इंदु जी नौ दिन निर्जला रहीं, दसवें दिन पानी पिया — वो कैंसर की पेशेंट थीं, और यहां आई थीं तो एक घंटे बिना भोजन के रह नहीं पाती थीं, उन्हें उल्टी होने लगती थी। इन्होंने अपनी साधना अपने से की, मैंने इनको कहा नहीं। तो आप रह सकते हैं — वह आपके ऊपर है, करना ना करना। जिसको करना है वह रहेगा, जिसको नहीं करना वह उसकी मर्जी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31