आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P28-0162 · भाग 28

गुरु जी, साधना एवं आत्मज्ञान की प्राप्ति में सहयोगी सत्कर्म को समझाएं। वर्तमान में सत्कर्म भी केवल प्रसिद्धि पाने का हेतु हो गया है — सत्कर्म करते हुए "मैं कर्ता नहीं" कैसे मानें?

देखिए, सत्कर्म का मौका शुरुआत में आपको परमात्मा देता है। जैसे आप जा रहे हो, किसी ने कहा भूख लगी है — उस समय जांच मत करो कि भूख लगी है कि नहीं, जाके भोजन करा दो, इतना समय निकालो। कोई गिर गया, उठा दो; कोई मार्ग पूछ रहा है, बता दो; किसी को प्यास लगी, पानी पिला दो; कोई गिर गया, उसे हॉस्पिटल पहुंचा दो। यह मौका आपको परमात्मा देता है, प्रकृति देती है। धीरे-धीरे आप करने लगते हो तो आपको और मिलने लगता है, और वह निर्विकार होने में सहायता दिलाता है। जरूरतमंदों की सेवा करो, फिर आगे बढ़ो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31