प्रश्नोत्तर P27-0066 · भाग 27
गुरु जी, मोक्ष के लिए मनुष्य शरीर को ही क्यों चुना गया? क्या किसी और शरीर में भी मुक्ति हो सकती है?
इसी में होगी, क्योंकि इस शरीर से कर्म कर सकते हो — इसलिए सिस्टम वाले ने यह शरीर बनाया है। इस शरीर में जो भी जाएगा वो मोक्ष तक पहुंच सकता है। आप मनुष्य थोड़ी ना हो, मनुष्य शरीर मिला है; यह शरीर आपको उपयोग करने के लिए मिला है। इसके अंदर और कोई क्वालिटी ऐसी नहीं, बस कर्म वाली है — कर्म का अधिकार और किसी शरीर में नहीं। मानव के अलावा कोई जीव पैदा करके नहीं खाता; बाकी सब जीव सीधा भोग और भोजन ढूंढते हैं। यह बल्ब उजाला दे रहा है; वहीं पंखा लगा दो तो नाचने लगेगा — ऊर्जा वही है। तो हमारे शरीर के पीछे जो ऊर्जा है, जानवर के पीछे भी वही ऊर्जा है; बस हमें कर्म करने का अधिकार मिला है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: विचार कहां से आते हैं क्या हम विचारों को कंट्रोल कर सकते हैं #योगीजी_का_सत्संग #विचार #कंट्रोल · 2024-09-05