प्रश्नोत्तर P27-0149 · भाग 27
गुरु जी, आजकल लड़के-लड़की को पढ़ना है, काम पर जाना है, शादी बहुत देर से करेंगे — उसके लिए तो रोकना पड़ता है ना?
मैं उसकी बात नहीं कर रहा; मैं तो यह बता रहा हूं कि जैसे छोटे-छोटे बच्चों को संन्यासी बना दे रहे हैं — मैं उनकी बात कर रहा हूं। अरे भाई, उन्हें कम से कम 28-30 तक तो जाने दो, सोचने का मौका तो दो। अभी उसे ब्रह्मचर्य का क्या पता — इस समय तो खुशी है कि ब्रह्मचारी हो जाऊंगा; लेकिन जब काम भाव जागेगा तब क्या करेगा? तो चोरी से करेगा। जिस काम को वह खुले, एकदम बढ़िया भाव से कर सकता था, अब करेगा भी, अपने को गंदा भी समझेगा, घुटन भी होगी। आपकी झूठी आस्था ने उसे चोर बना दिया — जो कार्य प्राकृतिक था, उसे आपने उसके ऊपर थोपकर अप्राकृतिक बना दिया।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कुछ नहीं चाहिए मैं कैसे आए ? #livesatsangyogijika #pratyakshjyan #aadhyatmikgyan · 2025-03-12