आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P27-0148 · भाग 27

गुरु जी, ब्रह्मचर्य के लिए लंगोट बांधने से क्या हो जाएगा?

लंगोट बांधने से क्या हो जाएगा? मैं अपनी बात बता रहा हूं — मैं निकला 25-26 साल की उम्र में, पूरा आग ही था। तो गुरु जी से बोला, "गुरु जी, ब्रह्मचर्य नहीं रुक रहा है, क्या करें?" बोले, "रुक जाएगा आराम से — बुढ़ापे में तो रुक ही जाता है।" उस समय मैं ब्रह्मचारी था, ईमानदार; फिर भी मुझे शरीर का ब्रह्मचर्य पाने में कम से कम 40 की उम्र लग गई। आप इसे साधारण बात समझते हो क्या? और तुम 16-17 साल के बच्चे को ब्रह्मचारी बनाओगे — वह चोरी-चोरी फिर करेगा। ब्रह्मचर्य इतना आसान नहीं है। पहले आप ब्रह्मचारी हो जाओ, फिर धीरे-धीरे आपका शरीर भी ब्रह्मचर्य हो जाएगा; फिर आप खुली आंखों से इस प्रकृति को देख पाओगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: कुछ नहीं चाहिए मैं कैसे आए ? #livesatsangyogijika #pratyakshjyan #aadhyatmikgyan · 2025-03-12